फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहमई नरसंहार में मारे गए लोगों को क्षत्रिय महासभा ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
बेहमई में बने स्मारक पर माल्यार्पण करते क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। शुक्रवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेहमई गांव पहुंचे। वहां नरसंहार में मारे गए लोगों के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। बाद में नरसंहार में मारे गए लोगों की विधवाओं से मिलकर उनका हाल जाना। संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

राजपुर क्षेत्र की भाल पुलिया स्थित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कार्यालय में पहुंचे महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रण विजय का प्रदेश प्रमुख महामंत्री विनोद प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि क्षत्रिय समाज की एकजुटता के लिए पूरे देश में मुहिम छेड़ी गई है।
समाज को संगठित करने के लिए सभी जिलों में पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वह बेहमई गांव के शहीद स्मारक पर पहुंचे। उन्होंने मुकदमे में वादी राजाराम से मुलाकात कर हाल जाना। विधवाओं ने पेंशन न मिलने की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चंदेल, दिलीप सिंह, विशाल सिंह, बाबू सिंह, ठाकुर राज नरायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें