फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में गंभीरता से सुनी जाएं फरियादियों की शिकायतें

विज्ञापन
पुलिस लाइन में अफसरों के साथ बैठक करते एसपी केशव कुमार चौधरी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती स्थित पुलिस लाइन सभागार में रविवार को नवागत एसपी केशव कुमार चौधरी ने सभी सीओ व प्रभारी निरीक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि फरियादियों की थाने स्तर पर गंभीरता से बात सुनकर कार्रवाई की जाए। शातिरों की गिरफ्तारी, महिला अपराध के मामलों में तत्परता से कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान एसपी केशव कुमार चौधरी ने थाना प्रभारियों से कहा कि शातिर, जिलाबदर अपराधियों पर नजर रखी जाए। मिलावटी शराब बिक्री के ठिकाने चिह्नित करने व कारोबार से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की जाए। जिले से लापता किशोरियों व बच्चों के बाबत जानकारी ली। सभी प्रभारी निरीक्षकों से कहा कि लापता किशोरियों, महिलाओं व बच्चों की बरामदगी में तेजी से काम करें। कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का अनुपालन कराने को पुलिस गश्त करे। लोगों को मास्क लगाने के साथ सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए जागरूक करें। लापरवाही करने वालों से जुर्माना वसूला जाए। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए कहा। अनावश्यक किसी को परेशान न करने की हिदायत दी। बैठक के दौरान एएसपी अनूप कुमार, सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
प्राथमिकता से निपटाई जाएंगी शिकायतें
कानपुर देहात। रविवार को एससपी केशव कुमार ने पत्रकारों के साथ वार्ता की। जिले की गतिवधियों के बाबत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर पीड़ित को निष्पक्ष रुप से पुलिस की मदद मिलेगी। कहा कि सभी के सहयोग से जिले में अपराध नियंत्रण के साथ कानून व्यवस्था कायम हो सकती है। उन्होंने बताया कि वह अंडर ट्रेनिंग के दौरान एएसपी मुजफ्फर नगर थे। इसके बाद जौनपुर, मुरादाबाद, चित्रकूट आदि जिलों में पुलिस कप्तान रहे हैं। कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण करना प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें