मीरा कुमार ने एससी-एसटी कानून संशोधन पर दिया बड़ा बयान
एससी-एसटी कानून संशोधन विधेयक के संसद में पास होने पर सवर्ण संगठन इसका जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। वहीं यूपी के उन्नाव जिले में पहुंची लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने एससी-एसटी कानून संशोधन पर बड़ा बयान दे डाला।
मीरा कुमार ने दिया बड़ा बयान
उन्होंने कहा कि बहुत सालों से एससी-एसटी तबके पर जुर्म बढ़ते ही रहे हैं, कम नहीं हुए हैं। हम सब यही चाह रहे थे कि इसका जो मूलरूप था वो बरकरार कर दिया जाए और वो हो गया है। कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने ये भी कहा कि सभी अच्छी चीज का विरोध होता है और इस पर ज्यादा टिप्पणी करना उचित नहीं है।