फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में मेडल विजेता तीरंदाजों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। घनश्यामदास शिवकुमार हायर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को यूथ आर्चरी अकादमी व जिला तीरंदाजी संघ की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी व क्रीड़ा भारती की प्रांत मंत्री नीतू कटियार ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसके तहत अंडर-19 बालिका वर्ग में विदुषी शुक्ला को एक रजत और दो कांस्य पदक, अंडर-17 बालिका वर्ग इंडियन राउंड में रतनम दीक्षित को तीन स्वर्ण, रीतिका सिंह को एक कांस्य पदक, अंडर-17 बालक वर्ग इंडियन राउंड में विधुराज केसरवानी को तीन स्वर्ण, सब-जूनियर वर्ग में हरी शुक्ला को स्वर्ण पदक और 51,000 का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर संयुक्त सचिव संदीप पासवान, मौसमी साहू, फागु महतो, शैलेश कुमार, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें