यूपी के उन्नाव जिले में हिलौली-कालूखेड़ा मार्ग पर बुधवार सुबह लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार क्वालिस कार पारा गांव के पास पुलिया से टकरा गई। वाहन को निकालने में असफल रहे लोग नंबर प्लेट तोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली तो भारी मात्रा में मांस मिला। पुलिस ने क्वालिस को कब्जे में लिया है। मांस को जांच के लिए लैब भेजा है।
हिलौली-कालूखेड़ा मार्ग पर बुधवार सुबह एक क्वालिस पारा गांव के पास कार पुलिया से टकराकर नाले में लटक गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौरावां एसओ मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे। दरवाजे खोले गए तो भीतर बड़ी-बड़ी प्लास्टिक की थैलियों में मांस मिला। पुलिस ने दो ट्रैक्टर की मदद से क्वालिस को बाहर निकलवाकर थाने पहुंचाया।