फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद स्लॉटर हाउस में गोशाला खोले जाने पर मीट कारोबारियों का फूटा आक्रोश, समर्थन में आए सपा विधायक 

Mon, 07 Jan 2019 04:01 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मीट कारोबारियों के समर्थन में सपा विधायक इरफान सोलंकी
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में स्लॉटर हाउसों की बंदी के बाद वहां गोशाला खोले जाने पर मीट कारोबारियों ने अपना आक्रोश जताया। इस दौरान सपा विधायक इरफान सोलंकी ने मीट कारोबारियों के समर्थन में आकर कहा कि यूपी सरकार मुसलमानों के साथ सही नहीं कर रही। सरकार की नजर में सबसे मुलायम चारा मुसलमान है। 
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद शहर का स्लॉटर हाउस बंद हो गए। बाद में कुछ दिनों के लिए उन्हें खोला गया लेकिन 2 महीने से कारोबार ठप पड़ा है। जमीअत कुरैशी गरीब नवाज के बैनर तले मीट कारोबारियों ने स्लॉटर हाउस के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया और यूपी सरकार और नगर निगम अधिकारियों को जमकर कोसा।

उनके समर्थन में आए सपा विधायक हाजी इरफान सोलंकी ने कहा कि मौजूदा सरकार सबसे ज्यादा हम लोगों को परेशान किया जा रहा है। आदेश आने के पहले ही अधिकारी परेशान करना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें