हादसे के बाद लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर उन्नाव जिले के दहीचौकी के पास ट्रक व डंपर की भिड़ंत हुई। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार हादसा रविवार देर रात करीब 1 बजे का है।
इस घटना के बाद से हाईवे पर भीषण जाम लग गया जिससे वाहन घंटों रेंगते रहे। हाईवे पर लगे जाम का असर कानपुर शहर के ट्रैफिक में भी देखने को मिला।