कानपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों के एमडी ट्यूबर क्लोसिस एंड रिस्पेरेटरी डिजिज और डिप्लोमा इन चाइल्ड हेल्थ का रिजल्ट गुरुवार को घोषित कर दिया है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक वेबसाइट www.kanpuruniversity.org पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है।
आईबीएम की कांफ्रेंस आज
कानपुर (ब्यूरो)। इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (आईबीएम) कानपुर यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया नई दिल्ली की तरफ से शुक्रवार को कंपनीज एक्ट 2013 और कारपोरेट गर्वनेंस पर एक दिवसीय संगोष्ठी कराया जाएगा। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन करेंगे।