फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBBS Student Murder: ढाई माह पहले सीनियर छात्रा से दोस्ती, गिफ्ट में जूते और महंगी घड़ी, चुनिंदा लोगों को...

Mon, 27 Nov 2023 09:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर के निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। छात्र ने देर रात तक दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी की थी। रविवार सुबह गार्ड को बॉयज हॉस्टल के बेसमेंट में खून से सना शव मिला। सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। महिला मित्र को लेकर विवाद की आशंका है। पुलिस ने 20 से 25 साथी छात्र हिरासत में लिए हैं।
विज्ञापन
MBBS Student Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिठूर थाना इलाके के मंधना स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल उर्फ अमन सारस्वत (24) की हत्या कर दी गई। हॉस्टल के बेसमेंट में उसका खून से सना शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन


सिर पर चोट के निशान मिले हैं। महिला मित्र को लेकर विवाद के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पार्टी में शामिल रहे 20-25 छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनमें दो छात्राएं भी हैं। पुलिस जांच में जुटी है। छात्र की हत्या के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

1. चुनिंदा लोगों को ही पार्टी देने पर साथियों ने मारे थे ताने
24 नवंबर को जन्मदिन से पहले साहिल ने चुनिंदा दोस्तों को मॉल रोड के एक रेस्टोरेंट में पार्टी दी थी। इस पार्टी में कुछ युवकों के अलावा युवतियां भी थीं। कहा जा रहा कि इस पार्टी के बाद हॉस्टल के अन्य छात्रों ने ताने मारे और पार्टी देने का दबाव बनाया। इसके बाद 25 की रात साहिल ने हॉस्टल में साथी छात्रों के लिए नॉनवेज व ड्रिंक्स पार्टी रखी थी। पार्टी के बाद ही हत्या हो गई।
विज्ञापन


2. साहिल को नशे की हालत में नीचे लाया गया
पार्टी के दौरान हॉस्टल में नॉनवेज के साथ ड्रिंक्स भी चली। नशे की हालत में साहिल को घटनास्थल तक लाया गया। फिर उसकी हत्या कर दी गई। नीचे इसलिए लाया गया ताकि नशे की हालत में होने के चलते गिरकर मौत प्रतीत हो। हालांकि फोरेंसिक टीम को बेसमेंट में शराब की टूटी बोतलें व हांडी टूटी मिली है।

3. जहां शव मिला, वह जगह कैमरों की जद से बाहर
जिस जगह पर साहिल का शव मिला है, वह सीसीटीवी कैमरे की जद से बाहर है। जबकि आसपास पांच सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनके फुटेज पुलिस ने देखे, लेकिन किसी भी कैमरे में वारदात कैद नजर नहीं आई।

 

4. पार्टी में शामिल रहे छात्र-छात्राओ का मुंह न खोलना
साहिल की जन्मदिन पार्टी में शामिल छात्र-छात्राओं ने पुलिस अफसरों ने एक साथ और फिर अलग-अलग पूछताछ की। इसके बाद भी किसी ने मुंह नहीं खोला। कोई यह नहीं बता रहा कि साहिल नशे की हालत में मौके तक कैसे पहुंचा। उसे कौन वहां लेकर आया था। असल में घटना क्या हुई।

 

ढाई महीने पहले सीनियर छात्रा से हुई थी दोस्ती
सूत्रों के अनुसार, ढाई महीने पहले ही साहिल का सीनियर छात्रा से मेलजोल हो गया। नाम न छापने की शर्त पर करीबी छात्र ने बताया कि महिला मित्र ने कुछ समय पहले ही उसे जूते, एक महंगी घड़ी और परफ्यूम दिया था। वहीं जांच में पता चला है कि शनिवार की रात पार्टी के बाद साहिल ने महिला मित्र को मोबाइल पर पांच बार कॉल की थी, हालांकि एक भी कॉल रिसीव नहीं हुई थी।
 

इन बिंदुओं पर पुलिस की जांच का फोकस
- सिर पर लगी चोट के कारणों पर टिकी पुलिस की जांच- अगर चौथी मंजिल से गिरा तो खुद गिरा या उसे गिराया गया
- अगर गिरा तो उसका शव खुले की बजाय छज्जे के नीचे कैसे मिला
- शव जिस जगह मिला, उसके अलावा कहीं भी खून के निशान नहीं मिले
- महिला मित्र किसकी थी जिसको लेकर किससे विवाद था
- मृतक की महिला मित्र से किसी की दोस्ती थी या किसी और की महिला मित्र से साहिल की दोस्ती थी
- हॉस्टल में लेनदेन आम बात है इसलिए कहीं रुपयों का लेनदेन हत्या की वजह तो नहीं था
- किसी और आम सी लगने वाली बात पर अदावत के एंगल पर भी हो रही जांच
 
विज्ञापन

साहिल के सभी करीबी मित्रों से पूछताछ के अलावा उनके लैपटॉप और मोबाइल की तकनीकि जांच भी की जा रही है। साथ ही कर्मचारियों व गार्ड से भी पूछताछ जारी है। फिलहाल हॉस्टल के अंदल लगे पांच कैमरों के 10 घंटे के फुटेज देखे जा रहे हैं। अभी तक किसी भी झगड़े की कोई बात सामने नहीं आई है। -आनंद प्रकाश तिवारी, जेसीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें