इस तरह बैंक को लगाते थे चपत
पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी खातों के एटीएम कार्ड हासिल करते हैं। इन खातों में एक मुश्त रकम जमा करते हैं। उसके बाद वह एटीएम से ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया करते हैं। एटीएम से पैसे निकलने के दौरान जैसे ही शटर खुलता है वैसे ही उसमें चिमटी या अन्य कोई चीज लगा उसको रोक देते हैं। फिर पैसे निकालते हैं। तकनीकी तौर पर ये ट्रांजेक्शन फेल शो करता है। इसके बाद ये शातिर बैंक के कस्टमर केयर को फोन कर शिकायत करते हैं कि उनके खाते से पैसे निकल गए हैं। विश्वसनीयता के फेर में बैंक उस रकम की भरपाई कर देती है। इसी तरह से वह पैसे निकालते रहते हैं और बैंक से भरपाई करवाते रहते हैं।
ऐसे शातिरों का गढ़ बना चकेरी, नर्वल व महाराजपुर
एटीएम से छेड़छाड़ कर रकम पार करने वाले कई गिरोह शहर में सक्रिय हैं। इसमें चकेरी, नर्वल का करबिगवां गांव व महाराजपुर का इलाका शामिल है। जहां बड़ी तादात में ऐसे शातिर रह रहे हैं। कई पुलिसकर्मी भी इन शातिरों को रकम देते हैं। एवज में ब्याज समेत रकम वसूलते हैं। शहर पुलिस को पूरी जानकारी है लेकिन कार्रवाई नहीं करती। ये गिरोह अगल-अलग राज्यों में जाकर वारदात को अंजाम देते हैं और फिर वापस आ जाते हैं।