कानपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट में हुए मैचों ने मयूर मिराकिल्स ने होम फर्निश को पांच विकेट से और जीनो कंस्ट्रक्शन ने सक्सेस क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया।
भारत क्रिकेट एकेडमी में खेले गए पहले मैच में होम फर्निश ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 150 रन बनाए। टीम से मनिंदर सिंह ने 44 और मो. शाकिब ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में मो. सैफ अहसान और इंद्रभूषण साहू ने 2-2 विकेट लिए।
वहीं, मयूर मिराकिल्स ने अमर पांडेय के 91 रनों की शानदार पारी के दम पर 19 ओवर में पांच विकेट पर 152 रन बनाकर जीत हासिल की। गेंदबाजी में हरजीत सिंह ने दो विकेट लिए। दूसरे मैच में सक्सेस क्लब की पूरी टीम 17.2 ओवर में 126 रनों पर सिमट गई।
टीम से राशिद खान ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। गेंदबाजी में नदीम ने तीन, रितेश और दिव्यांशु ने एक-एक विकेट लिया। वहीं, जेनो कंस्ट्रक्शन ने 12.5 ओवर में तीन विकेट पर 129 रन बनाकर सात विकेट से जीत हासिल की। जीत ने रिजवान अंसारी ने 51 और रंजीत बाबू ने 43 रनों का योगदान किया।