फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर की अफसरों को चेतावनी: कहा- मैं बारिश के वक्त नहीं थीं…वरना तुमको डुबो देती, समीक्षा बैठक में कही ये बात

Tue, 09 Jul 2024 09:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महापौर ने बैठक में कहा कि पार्षद अपने क्षेत्र में निरीक्षण नहीं कर रहे। सभी को सफाई कर्मचारी खूब चाहिए, लेकिन वार्ड में सफाई हुई कि नहीं? इसको कभी देखने तक नहीं जाते। अब क्षेत्रीय जनता से पार्षद का फीडबैक लिया जाएगा। कई जगह जलभराव इसीलिए हो रहा है, क्योंकि नालियों की सफाई नहीं हुई।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करतीं मेयर प्रमिला पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप कहते हैं नाले, नालियां साफ हैं, पर नवीन मार्केट में सिल्ट पड़ी है। पीपीएन मार्केट में दुकानों तक में पानी घुस गया था। लोगों ने बताया। मैं दो - दो घंटे निरीक्षण कर रही हूं। पहली तेज बारिश में जलभराव के दौरान मैं यहां नहीं थी, वरना तुमको नाले में डुबो देती। सोमवार को तल्ख लहजे में ये चेतावनी महापौर प्रमिला पांडेय ने समीक्षा बैठक में दी। नाले-नालियों के भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

नगर निगम समिति कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में महापौर ने नाले-नालियों की ठीक से सफाई न होने पर नाराजगी जताई। नवीन मार्केट, पीपीएन मार्केट में हुए जलभराव पर जोन-1 के अभियंता को फटकार लगाई। कहा- शुक्र है कि मैं बारिश के वक्त यहां नहीं थी, नहीं तो तुमको उसी नाले में डुबो देती। मुझे कई जगह कमियां दिखाई दीं। मैं रोज 2-2 घंटे निरीक्षण करती हूं।
शहर में नाला सफाई को लेकर 39 पार्षदों ने स्वास्थ्य विभाग को एनओसी दी है, शेष बचे पार्षदो के यहॉ भी सफाई कार्य कराये। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह और डॉ. अजय संखवार से कहा, अगले 15 दिन तक वे साथ में निरीक्षण करेंगी। जिन पार्षदों ने नाला सफाई की एनओसी अधिकारियों को दी है, उनकी जांच कराई जाएगी। पता लगाया जाएगा कि उनके वार्डों में कितनी सफाई हुई है? उन्होंने एनओसी कैसे दे दी?

विज्ञापन

पार्षद क्षेत्रों में निरीक्षण तक नहीं करते
महापौर ने बैठक में कहा कि पार्षद अपने क्षेत्र में निरीक्षण नहीं कर रहे। सभी को सफाई कर्मचारी खूब चाहिए, लेकिन वार्ड में सफाई हुई कि नहीं? इसको कभी देखने तक नहीं जाते। अब क्षेत्रीय जनता से पार्षद का फीडबैक लिया जाएगा। कई जगह जलभराव इसीलिए हो रहा है, क्योंकि नालियों की सफाई नहीं हुई। सत्यापन भी नहीं हुआ।

सत्यापन किए बिना न हो भुगतान
महापौर ने कहा कि नाले, नालियों की कई जगह ठीक से सफाई नहीं हुई है। लापरवाही बरती गई। मुख्य अभियंता और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि जब तक स्थलीय निरीक्षण न कर लिया जाये, तब तक भुगतान न किया जाए। पीपीएन मार्केट में इस बार जल भराव हुआ। व्यापारियों ने उन्हें फोन कर बताया कि दुकानों में पानी भर गया है। वह कई बार अफसरों से कह चुकी हैं कि मेट्रो के कार्यों पर भरोसा न करें। खुद चेक करें। उनकी लापरवाही के कारण पीपीएन मार्केट में लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। हलीम मुस्लिम कॉलेज से बेकनगंज, चमनगंज, साइकिल मार्केट, म्योर मिल, एफएम कॉलोनी होते हुए नाला जाता है। यही नाला लालइमली चौराहे के पास टूटा है। अगर नाला चेक कर लेते तो सारा पानी निकल जाता।

अतिक्रमण तोड़कर कराएं सफाई
महापौर ने लापरवाही का उदाहरण देते हुए कहा कि दो दिन पहले उन्होंने सर्वोदयनगर में निरीक्षण किया, वहां पूरी नाली जाम थी। अतिक्रमण भी था। नवीन मार्केट में सिल्ट भरा पड़ा है। निर्देश दिए कि जितने भी नालों, नालियों पर अतिक्रमण है, उसे तोड़ा जाए। सफाई के बाद फौरन सिल्ट उठवाई जाए, क्योंकि बरसात में वही सिल्ट वापस नालियों में चली जाती है। बैठक में अपर नगर आयुक्त मोहम्मद आवेश खान, मुख्य अभियंता सैय्यद फरीद अख्तर जैदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संखवार, डॉ. अमित सिंह, डॉ. चंद्रशेखर, सभी जोनल अभियंता, जोनल स्वच्छता अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आईजीआरएस में शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण किया जाना अनिवार्य है। किसी भी लापरवाह अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। आगे जिस भी विभाग की लापरवाही मिलेगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।  -राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें