वन विभाग ने 118 पेड़ और नगर निगम ने 21 पेड़ काटे
बृजेंद्र स्वरूप पार्क में पुराने स्काउट भवन का जीर्णोद्धार कराने के बजाय नया भवन बनाने से पार्क छोटा हो गया। यूपीएमआरसी के उप मुख्य अभियंता मोहित बंसल, बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि जूही पुल से नौबस्ता तक वन विभाग ने 118 पेड़ और नगर निगम ने 21 पेड़ काटे।
10 गुना ज्यादा पेड़ लगाने के निर्देश
वन विभाग को उक्त पेड़ों के एवज में 30 लाख रुपये दिए हैं। इसमें से 10 लाख रुपये काटे गए पेड़ों से 10 गुना ज्यादा पेड़ लगाने और 20 लाख रुपये संरक्षित करने के दिए हैं। मेट्रो के अधिकारियों से पूछा कि जब जूही पुल से नौबस्ता तक वन विभाग की जमीन ही नहीं है।
पूछा- किस आधार पर भुगतान किया गया
किस आधार पर भुगतान किया गया? सारे पेड़ नगर निगम के फुटपाथ पर लगे थे। मेट्रो अधिकारियों का जवाब था कि उक्त आंकलन वन विभाग ने किया था, जिसके आधार पर भुगतान किया गया। यह भी बताया कि मोतीझील स्टेशन के पास 10 मीटर जगह छोड़ी गई है।
घाटमपुर में पौधे क्यों लगाए जाएंगे
इसका सुंदरीकरण कराया जाएगा। महापौर के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त (प्रथम) सूर्यकांत त्रिपाठी ने वन विभाग के एसडीओ से बात की तो चला चला कि इस धन से घाटमपुर में पौधे लगाए जाएंगे। इस पर महापौर ने कहा कि शहर के कटे पेड़ घाटमपुर में क्यों लगाए जाएंगे?
शहर में ही पौधे लगवाने का आश्वासन
जिला वानिकी अधिकारी दिव्या ने सभी पौधे शहर में ही लगवाने का आश्वासन दिया। बैठक में नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी, मार्ग प्रकाश विभाग के प्रभारी विद्या सागर यादव, अधिशासी अभियंता रमेश कुमार पाल, उद्यान अधीक्षक वीके सिंह आदि मौजूद रहे।