फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लुढ़का अधिकतम पारा, आज गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बादल छाए रहने से मंगलवार का पूरा दिन मौसम सुहाना रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। शाम होते-होते ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी महसूस नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज के साथ बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद एक बार फिर से मौसम ने करवट ली और बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। देर शाम तक बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी महसूस नहीं हुई। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले में गेहूं कटाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। वहीं जिन किसानों ने अभी तक गेहूं कटाई का काम नहीं किया है, उन्हें शीघ्र कटाई करा लेनी चाहिए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहना का अनुमान है, इसके साथ ही एक डिग्री तक तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें