फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा माती डिपो, बनेगा टर्मिनल

Sat, 04 Apr 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। परिवहन निगम ने माती डिपो का कायाकल्प किए जाने का निर्णय लिया है। इसका पुनर्निमाण करते हुए एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाए जाने की तैयारी है। यात्रियों की सुविधा के लिए शॉपिंग कांप्लेक्स, वेंटिंग हॉल व अन्य कार्य किए जाने हैं।
विज्ञापन

नगर के माती रोडवेज बस अड्डे की स्थिति खस्ताहाल है। इसका पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप) मॉडल पर पुनर्निमाण कराए जाने के लिए एआरएम ने उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया था। बस स्टेशन की स्थिति खराब होने वजह से अन्य डिपो की बसें अंदर न आकर हाईवे से ही सवारी बैठा व उतार कर चली जाती हैं। वहीं, यात्रियों को छोटे से टिनशेड के नीचे बैठकर गर्मी, सर्दी व बरसात के मौसम में बस का इंतजार करना पड़ता है। अगर कोई बस परिसर में आती भी है तो गड्ढों से होकर गुजरने के कारण सवारियों को हिचकोले खाते हुए निकलना पड़ता है।
समस्याओं को देखते हुए परिवहन निगम ने 49 बस स्टेशनों में माती डिपो को शामिल करते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए चिह्नित किया है। सीएम की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए इसका प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। इस पर मुहर लगते ही बस स्टेशन के कायाकल्प की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एआरएम ने बताया कि पहले चरण में कानपुर नगर सहित कुछ अन्य बस स्टेशनों को चिह्नित किया गया था, जिसमें कार्य चल रहा है। अगर प्रस्ताव को शासन से मजूरी मिल जाती है, तो निदेशालय स्तर पर निविदा प्रक्रिया होगी। टेंडर प्राप्त करने वाली कंपनी डिपो का सर्वे कर खर्च होने वाली धनराशि व कार्य का विवरण तैयार कर रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद बस स्टेशन पर पुनर्निमाण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

...................................
यात्रियों को मिलेगी यह सुविधाएं
प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद कार्य शुरू होने से बस स्टेशन पर यात्रियों को कामर्शियल कॉप्लेक्स, आधुनिक वेटिंग लाउंज, सीसीटीवी और डिजिटल डिस्पले की सुविधा मिलेगी। साथ ही एटीएम व अन्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी। इससे यात्रियों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और आसानी से बस मिल सकेगी। साथ ही अगर किसी यात्री को रात में रुकना पड़ता है तो उसे परेशान नहीं होना पड़ेगा। डोर मेट्री में 20 से 25 लोगों के रुकने के लिए बेड आदि की व्यवस्था रहेगी।
....................
वर्जन........
माती डिपो को पीपीपी मॉडल के तहत पुनर्निमाण के लिए निदेशालय से पत्राचार किया गया था। शासन से प्रस्ताव को मुहर लगती है तो यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। परिवहन निगम यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार तेजी से कार्य कर रहा है। - मोहम्मद अशफाक, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें