विवि की कुलपती नीलिमा गुप्ता को प्रतीक चिन्ह भेट करते अंकित त्रिवेदी
उत्तर भारत के स्कूलों के कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज और ‘अमर उजाला’ की पहल ‘मैथ्स विजार्ड’ प्रतियोगिता विभिन्न स्कूलों में संपन्न हो चुकी है। शीर्ष छात्रों के साथ जुड़ने के लिए इस मल्टी-लेवल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
20 जनवरी को लखनऊ में स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल कैंपस-1 में इस प्रतियोगिता का फाइनल होगा। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को लैपटॉप और दो रनर अप को एक-एक टैब पुरस्कार में दिए जाएंगे। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के सर्वश्रेष्ठ अध्यापकों को सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवॉर्ड से भी नवाजा जाएगा। आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज और अमर उजाला ‘मैथ्स विजार्ड’ के ग्रैंड फिनाले की अधिक जानकारी के लिए 9811294403 पर संपर्क कर सकते हैं।