फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, घरवाले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं

Fri, 18 Jan 2019 11:49 AM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के हरदोई में प्रेमी युगल की मौत की खबर से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरनी में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 

हरदोई बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरनी निवासी नेहा (16) पुत्री मंगतराम और  इसी गांव निवासी दुर्गेश (16) पुत्र माधवराम के शव शुक्रवार को पिता के खेत में लगे पेड़ से लटकते मिले। दोनों एक ही बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। बिलग्राम कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। शव उतरवाकर कब्जे में ले लिए गए है। नेहा और दुर्गेश के घरवालों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गांववालों के अनुसार दोनों के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें