फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल गई मासूम के साथ ममेरे भाई ने किया दुष्कर्म

Wed, 27 Feb 2019 10:29 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
मां के साथ ननिहाल गई सात साल की बच्ची से उसके ही ममेरे भाई ने मंगलवार शाम घर के पास खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। खून से लथपथ घर पहुंचने पर मासूम ने मां को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


यूपी के औरैया जिले में एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी सात साल की बेटी को लेकर सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गांव गई थी। मंगलवार की शाम को मासूम के ममेरे भाई शिवकरन ने उसे बहला-फुसलाकर घर के पास खेत में दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी गज्जूराम वर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर मासूम को मेडिकल के लिए भेजा गया है, आरोपी पर कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें