फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire: गैंजेस क्लब में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग... मचा हड़कंप, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

Mon, 01 Jan 2024 03:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गैंजेस क्लब में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
kanpur fire accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आर्यनगर स्थित गैंजेस क्लब के टपरी रेस्टोरेंट में सोमवार सुबह शाॅर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। रेस्टोरेंट से उठती लपटों से अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से लाखों का माल जलकर बर्बाद हो गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन


गैंजेस क्लब में एक जनवरी की सुबह करीब 11:00 बजे आग लगी। लपटें देख कर्मचारियों ने फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। साथ ही खुद भी आग बुझाने में जुट गए। कुछ देर बाद ही कर्नलगंज फायर स्टेशन से दो, फजलगंज और लाटूश रोड से एक-एक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। सीएफओ दीपक शर्मा की अगुवाई में आग बुझाने का काम शुरू हुआ।

सीएफओ ने बताया कि आग गैंजेस क्लब के दूसरे तल पर स्थित टपरी रेस्टोरेंट में लगी थी। कुछ ही देर में आग फैल गई और लकड़ी की झोपड़ियों, मेज, कुर्सियों, सोफे, पौधे आदि को चपेट में ले लिया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में कोई ग्राहक नहीं था। सीएफओ के अनुसार रेस्टोरेंट में अग्निशमन के मानक पूरी नहीं थे। नोटिस दिया जाएगा। वहीं, रेस्टोरेंट मैनेजर के अनुसार शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। 10 मिनट में आग बुझा ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें