फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परीक्षा केंद्रों में सामूहिक नकल

Sat, 27 Feb 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल-इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को हाईस्कूल साइंस विषय की परीक्षा में रन्नोदेवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और आर्यावर्त इंटर कालेज में सामूहिक नकल मिली है।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद एसडीएम घाटमपुर कमलेश वाजपेयी ने दोनों केंद्रों की जांच रिपोर्ट बना कर डीएम कौशलराज शर्मा और डीआईओएस मुहम्मद इब्राहिम को भेजी है। एसडीएम ने बताया कि दोनों जगह नकल की शिकायत मिली थी।

उधर, डीआईओएस ने जनप्रिय इंटर कालेज टिकरा में केंद्र व्यवस्थापक को केंद्र में बेटी को परीक्षा दिलाते पकड़ा है। इसके अलावा बीएलकेडी इंटर कालेज इटरा को भी हटा कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


हाईस्कूल में सुबह की पाली में विज्ञान की परीक्षा थी। डीआईओएस की टीम छापा मारने के लिए वित्तविहीन परीक्षा केंद्र जनप्रिय इंटर कालेज पहुंची तो पता चला कि कालेज प्रिंसिपल सुभाष यादव, जो केंद्र व्यवस्थापक भी हैं, उनकी बेटी भी यहीं स्वकेंद्र हाईस्कूल की परीक्षा दे रही है।

डीआईओएस ने इसे गंभीर मानते हुए केंद्र व्यवस्थापक को मामला छिपाने के लिए फटकारा और उन्हें तत्काल केंद्र से हटा कर दूसरे शिक्षक को व्यवस्थापक नियुक्त किया।

बताया कि केंद्र व्यवस्थापक को इसकी पूर्व सूचना विभाग को देनी चाहिए थी। डीआईओएस ने बताया कि  केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ परिषदीय परीक्षा के नियमों का उल्लघंन करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मामला अधिकारियों के सामने रखा जाएगा, एफआईआर की संस्तुति भी हो सकती है।

इसके बाद बीएलकेडी इंटर कालेज इटरा केंद्र में पहुंचे डीआईओएस को संस्थागत परीक्षा देती परीक्षार्थी मिली, पर परीक्षार्थी के पास परीक्षा के सही प्रपत्र नहीं मिले। केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षार्थी और बोर्ड परीक्षा संबंधी अभिलेख मांगे गए तो वह पर्याप्त अभिलेख नहीं दिखा पाए।

इसे घोर लापरवाही और संदिग्ध मानते हुए केंद्र व्यवस्थापक को ड्यूटी से हटा कर दूसरे शिक्षक को केंद्र व्यवस्थापक का प्रभार सौंपा गया।

6568 ने छोड़ी विज्ञान की परीक्षा
हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा में 6568 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट में फिजिक्स सेकें ड पेपर में 2620 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इंटरमीडिएट चित्रकला प्रतियोगिता में 742 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। किसान औद्योगिक इंटर कालेज पतारा में फिजिक्स के पेपर में एक नकलची पकड़ा गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें