फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेन नाइट राइडर्स, डेन डेयर डेविल्स सेमीफाइनल में

Sat, 27 Feb 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मैन आफ दि मैच जय प्रकाश की शानदार पारी के बदौलत डीपीएल के 100वें मैच में डेन नाइट राइडर्स ने डेन किंग्स इलेवन को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में शुभम दीक्षित की धुआंधार बल्लेबाजी की मदद से डेन डेयरडेविल्स ने डेन इंडियन को तीन रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले 100वें मैच पर 100 किलो का केक काटा गया।

ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में डेन किंग्स इलेवन ने टास जीतकर नाइट राइडर्स को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। जय प्रकाश के 45 और बलवारी सिंह के 48 रन नाबाद और सतीश द्विवेदी के 29 रन की मदद से टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए।
विज्ञापन


जवाब में डेन किंग्स इलेवन की टीम 19 ओवर में 119 रन पर आल आउट हो गई। तरुण मग्गू ने चार, देवनारायण ने तीन और जय प्रकाश ने दो विकेट लिए।

दूसरे मैच में डेन डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए प्रकाश बाजपेई 59 गेंद पर 71 रन और शुभम दीक्षित के 39 गेंद पर 69 रन की धुआंधार बैटिंग की बदौलत तीन विकेट खोकर 187 रन का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में अरुण जैन 95 रन और कपिल बटटू 27 रन ने मैच जिताने की कोशिश की पर टीम तीन रन से हार गई।

शुभम ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए एक विकेट लिया। शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि डायरेक्टर यूपीसीए प्रेमधर पाठक, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ऊषा लाल, पिच क्यूरेटर शिवकुमार, संजीव दीक्षित, दीप चंद्र दीक्षित, अमित दीक्षित, हिमांशु, संजय बरतरिया, राजेश सिंह, रमन अरोड़ा आदि मौजूद रहे। 

कानपुर की टीम ने लखनऊ को 99 रन से हराया
कानपुर। खेल विकास समिति की ओर से शुक्रवार को कानपुर और लखनऊ महिला क्रिकेट टीम के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया। कानपुर की टीम ने लखनऊ को 99 रन से हरा दिया। सौम्या सिंह प्लेयर आफ दि मैच चुनी गई। सौम्या ने 21 रन बनाने के अलावा दो विकेट लिए। मैच छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय मैदान में खेला गया।

कानपुर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए एकता सिंह 43 रन, वंदना गुप्ता 26 रन की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 127 रन बनाए। जवाब में विदिशा और सौम्या तीन-तीन विकेट के आगे लखनऊ की टीम महज 11.2 ओवर में 28 रन पर आल आउट हो गई।

मैच के बाद यूपीसीए के निदेशक पीडी पाठक और वरिष्ठ खेल पत्रकार अनंत शेखर मिश्रा को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान समिति के अध्यक्ष आरपी सिंह, सचिव शरद मोहन पांडेय, डॉ. सतीश गुप्ता, जमीर अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें