फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: नकाबपोश बदमाशों ने किया छात्र के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों ने फायरिंग कर छुड़ाया

Fri, 30 Aug 2019 12:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर पट्टी सफा निवासी उदयवीर सिंह का 16 वर्षीय पुत्र शैलेष कक्षा 9 में कायमगंज के सीपी स्कूल में पढ़ता है। वह सुबह बाइक से स्कूल जा रहा था।
विज्ञापन


तभी कायमगंज में जौरा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास नकाबपोश दो बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली। बदमाश छात्र को गन्ने के खेत की ओर खींच कर ले जाने लगे। छात्र के शोर मचाने पर रेलवे गेटमैन व ग्रामीण एकत्र हो गए।

उन्होंने फायरिंग कर दी। इससे बदमाश छात्र को छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों ने गन्ने के खेत को खंगला पर बदमाश नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ग्रामीण व छात्र के फौजी ताऊ कोतवाली पहुंचे। वहां बच्चा चोर की अफवाह फैलाने का आरोप लगाने पर पुलिस ने लाठियां पटकर उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें