फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: पुलिस बूथ के पीछे नाले में मिला 15 दिन से लापता पीडब्लूडी जेई का शव, मच गया हड़कंप

Fri, 30 Aug 2019 12:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज में 15 दिन से लापता चल रहे पीडब्ल्यूडी जेई का शव पुलिस बूथ के पीछे नाले में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की जानकारी होते ही एएसपी, सीओ, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर शव की जांच की। जांच के बाद टीम ने शव करीब 10 दिन पुराना होने की बात कही है। पीडब्ल्यूडी जेई 15 अगस्त से लापता था। भाई रामवीर सिंह ने 26 अगस्त को सदर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जेई सुरेंद्र कुमार गौतम शहर के मकरंदनगर में किराये के कमरे में रह रहा था। घटना के बाद विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जेई शराब का लती बताया जा रहा है। कन्नौज में वह 2017 से तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें