फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुड़सवार नकाबपोश डकैताें ने संघ के पूर्व प्रचारक के घर की लूटपाट, पुलिस प्रशासन में मच गया हड़कंप

Fri, 05 Apr 2019 11:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
विज्ञापन
हरादोई के पचदेवरा में कई दशक पहले घोड़ों में सवार होकर डकैती डालने वाले चंबल के डाकुओं की याद एकबार फिर ताजा हो गई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व विभाग प्रचारक के घर बृहस्पतिवार को तीन घोड़ों पर सवार होकर आए छह नकाबपोश डकैत बेटे और बहू को बंधक बनाकर 25 हजार की नगदी समेत एक लाख रुपये के जेवर लूट ले गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में लीपापोती करते हुए सिर्फ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। लखनौर निवासी महेशचंद्र पुत्र नन्हेलाल संघ के प्रचारक के साथ लोकतंत्र सेनानी भी हैं। महेशचंद्र रात में लखनौर स्थित रामलीला आश्रम में रुकते हैं, जबकि घर पर उनका पुत्र ज्ञानेंद्र अपनी पत्नी रोली के साथ रहते हैं। रात तीन बजे तीन घोड़ों पर सवार होकर छह बदमाश आए और छत के रास्ते घर में घुसे।
Trending Videos
विज्ञापन

दो बदमाशों ने ज्ञानेंद्र के पीछे से हाथ बांधकर काबू किया, जबकि चार बदमाशों ने कमरों के ताले तोड़ने शुरू कर दिए। खटपट की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रही रोली बाहर आईं तो दो बदमाशों ने उनको भी असलहा के बल पर काबू करते हुए एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घर से नगदी समेत सोने की चेन, दो अंगूठी, दो जोड़ी पायल, सोने के दो जोड़ी झाले और दो जोड़ी बिछुआ लेकर भाग गए।

बदमाशों के जाने के बाद रोली ने मोबाइल से 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना के डेढ़ घंटे बाद शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे पुलिस मौके पर पहुंची। थोड़ी देर बाद पचदेवरा इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। दोपहर सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह भी पहुंचे और जांच की। इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाशों के घोड़ों से आने की जानकारी ग्रामीणों ने दी है। जमीन पर घोड़ों के टापों के निशान भी दिखाई पड़ रहे हैं। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें