फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के 53 शहीद जिन्होंने आजादी की लड़ाई से अब तक दी कुर्बानी

Fri, 22 Feb 2019 04:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
पुलवामा हमले को लेकर कानपुर में जबरदस्त आक्रोश है। सभी की जुबान पर पाकिस्तान को सबक सिखाने की ही बात है। आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक देश के लिए कुर्बानी में यह शहर कभी भी पीछे नहीं रहा। जब भी जरूरत हुई देश के लिए जमकर लड़े, फिर देश पर कुर्बान हो गए शहर के 53 लाल।
विज्ञापन


पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के अलावा अब तक देश के लिए कुर्बानी देने वाले कानपुर के इन शहीदों की यादें ताजा हो रही हैं। पुलवामा हमले में शहर में रहने वाले जवान प्रदीप कुमार की शहादत पर कल्याणपुर बारासिरोही के लोगों की आंखें नम हैं। प्रदीप कुमार मूल रूप से भले ही तिर्वा कन्नौज के रहने वाले रहे हों, लेकिन दस साल से उनका परिवार यहीं रह रहा था।

भारत-चीन युद्ध वर्ष 1962

शहर के युवा देश के लिए मरने से पीछे नहीं हटे। भारत-चीन और भारत-पाक युद्ध में लड़ते हुए शहर के लाल शहीद हो गए। आपरेशन पवन, आपरेशन राइनो, आपरेशन मेघदूत, आपरेशन पराक्रम, आपरेशन विजय, आपरेशन रक्षक में भी देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास दफ्तर शहीदों की जिंदा पत्नियों को वीर नारी के नाम से पुकारता है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर रामेंद्र माथुर कहते हैं कि आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक देश के लिए हर लड़ाई में कनपुरियों ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया है।

भारत-चीन युद्ध वर्ष 1962
सिपाही रघुनाथ सिंह बैकुंठपुर बिठूर, सिपाही सोबरन सिंह नसड़ा नर्वल, सिपाही राम बहादुर सिंह बगाही, सिपाही बृज नंदन सिंह सिहुरा बिल्हौर, सिपाही श्रीराम तिलक नगर, सिपाही नवाब सिंह अमौर घाटमपुर, मेजर योगेंद्र टंडन काकादेव, लेफ्टिनेंट विनोद कुमार गोस्वामी, लेफ्टिनेंट एससी चावला लाजपत नगर
 

भारत-पाक युद्ध वर्ष 1971

भारत-पाक युद्ध वर्ष 1965
लेफ्टिनेंट आईके गुप्ता कैंट, मेजर मोहन सिंह छौकी कठारा, जोगेंदर सिंह जाजमऊ, नायब सूबेदार सीताराम सिंह किदवई नगर, लांस नायक शिव बहादुर सिंह साकेत नगर, सिपाही राम दुलारे संजय गांधी नगर, सिपाही सोबरन सिंह इक्धरा बिल्हौर

भारत-पाक युद्ध वर्ष 1971
लेफ्टिनेंट दीपक कुमार कैंट, लेफ्टिनेंट कर्नल विकास सूद तिलक नगर, सिपाही शिव नायक सिंह कृष्णापुरम, लांस नायक रघुवीर सिंह हरजेंदर नगर, सिपाही नरेंद्र सिंह दामोदर नगर, सिपाही राजेंद्र सिंह बर्रा, सिपाही जनदेव सिंह गुजैला घाटमपुर, हवलदार राज कुमार तिवारी मझावन, गनर गजराज सिंह पनकी

आपरेशन पवन (श्रीलंका) वर्ष 1989
सिपाही चंद्रभान तिवारी पनकी, नायक भोला सिंह अखरिल नर्वल, सिपाही मोहम्मद असगर जूही पीली कालोनी, सिपाही संतोष कुमार आवास विकास कल्याणपुर
विज्ञापन

आपरेशन पराक्रम 2002

आपरेशन राइनो वर्ष 1997
सिपाही गोपाल स्वरूप गोविंद नगर

आपरेशन मेघदूत 1984
रायफल मैन खलील अहमद मरदनपुर,  सिपाही अमर सिंह बिल्हौर

आपरेशन पराक्रम 2002
हवलदार जय नारायण त्रिपाठी देहली सुजानपुर, हवलदार सुरेश कुमार असधना घाटमपुर, राइफल मैन विजय थापा पीएसी बटालियन, नायब सुबेदार राम कुमार जरौली

आपरेशन रक्षक
हवलदार रूप सिंह किदवई नगर, नायक रमेश सिंह जहांगीराबाद घाटमपुर, सिपाही संदीप कुमार चौहान आवास विकास कल्याणपुर, मेजर अविनाश सिंह भदौरिया गोविंद नगर, लांस नायक जय सिंह मिर्जापुर नर्वल, नायक नौसाद अहमद आवास विकास हंसपुरम, रायफल मैन बृजेश सिंह कुडनी घाटमपुर, लांस नायक शिव सेवक अरखइया घाटमपुर, नायक राम स्नेही मडिलवां नर्वल, नायक कमलेश कुमार चौरसिया श्याम नगर, मेजर सलमान अहमद खान किदवई नगर, नायब सुबेदार शमसूलहक कैंट, सिपाही बृजेंद्र कुमार धरमपुर घाटमपुर हवलदार अर्जुन सिंह चौहान काकादेव, कैप्टन आयुष यादव डिफेंस कालोनी जाजमऊ, आशीष कुमार कनौजिया बैरी कल्याणपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें