शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज बेटी के साथ
- फोटो : अमर उजाला
पुलवामा हमले में शहीद प्रदीप यादव की पत्नी नीरज यादव को मंगलवार को एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने 18.15 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। साथ ही नीरज को आगे भी हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। प्रदीप मूलरूप से कन्नौज के रहने वाले थे।
उनकी पत्नी नीरज बच्चों के साथ बारा सिरोही कल्याणपुर में रहती हैं। प्रदीप के परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए पुलिस विभाग आगे आया है। पुलिस कर्मियों ने शहीद के परिजनों की मदद से लिए एक दिन का वेतन दिया है।
इससे एकत्रित सहयोग राशि 18 लाख 15 हजार, 366 रुपये की चेक एसपी पश्चिम ने बारासिरोही स्थित शहीद के घर जाकर उनकी पत्नी नीरज को सौंपी। इस दौरान थाना प्रभारी कल्याणपुर अश्वनी पांडेय समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे। बता दें कि राज्य सरकार ने हाल में ही नीरज को बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी दी है।