फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ डे पर शहीद के घर पहुंचे ओम पुरी, फूट-फूट कर रोये

Tue, 18 Oct 2016 04:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शहीद नितीन यादव के घर पहुंचे फिल्म अभिनेता ओम पुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को अपने बर्थ डे पर बारामूला आतंकी हमले में शहीद हुए नितिन यादव के घर जाकर फिल्म अभिनेता ओम पुरी फूट-फूट कर रोये। इटावा के नगला बरी गांव में शहीद सैनिक नितिन के परिजनों से उन्होंने बातचीत की और शहीद के फोटो पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद की आत्माशांति के लिए हवन भी किया। पिछले दिनों ओमपुरी ने शहीदों के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की थी। उन्होंने एक टीवी चैनल में इंटरव्यू के दौरान यह बयान दिया था कि शहीदों से किसने कहा था कि सेना में भर्ती हों। इसके बाद से भारत में उनके खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘मैं प्रायश्चित करने आया हूं’

शहीद के घर पहुंचे फिल्म अभिनेता ओम पुरी - फोटो : अमर उजाला
शहीद नितिन यादव के घर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी ने मीडिया से बातचीत में कहा,‘शहीद के बारे में मेरे मुंह से गलत बात निकल गई थी लेकिन मेरा दिल बिल्कुल साफ है। मैं यहां पश्चाताप नहीं प्रायश्चित करने आया हूं। शहीद पर बयान वाले दिन से मेरा मन विचलित था। इसके बाद न तो सरकार ने मुझे कोई सजा नहीं दी और न ही आर्मी ने। मैं अपने मन और शुभचिंतकों की सलाह लेने के बाद शहीद नितिन के परिवार वालों से मिलने आया हूं। मैने शहीद की आत्मा शांति के लिए यज्ञ भी किया है। सभी लोग लाल बहादुर शास्त्री जी के नारे ‘जय जवान-जय किसान’ को जीवित रखें। देश की तरक्की में सभी का योगदान है। किसान और जवान दोनों कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताते हैं। किसान गर्मी सर्दी, सूखा, बाढ़ सबसे लड़ता है। जब मैं कॉलेज में था तो हमारे पास पर्याप्त खाद्य सामग्री नहीं थी। आज हमारे देश के पास पर्याप्त खाद्य सामग्री है दूसरे देशों की मदद कर सकते है। इस गांव में आकर मुझे अपने बचपन की याद आ गई।’  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें