फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शहीद करण सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, ‘तेरी कुर्बानी याद करेगा हिंदुस्तान’ के लगे नारे, उमड़ी भारी भीड़

Mon, 25 Dec 2023 02:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शाहिद लायंस नायक करण यादव की अंतिम यात्रा में हजारों लोग ‘तेरी कुर्बानी याद करेगा हिंदुस्तान’ के नारे लगाते रहे। साथ ही, भारत माता की जय, वंदे मातरम, शहीद करण अमर रहे...के उद्घोष भी गूंजते रहे।
विज्ञापन
शहीद करण यादव का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना के वाहनों पर हुए आतंकी हमले में शहीद लायंस नायक करण यादव  का पार्थिव शरीर पैतृक गांव भाऊपुर पहुंचा है। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार बिठूर में राजकीय सम्मान के साथ होगा।

विज्ञापन

इस मौके पर भीड़ को संभालने के लिए कई थानों की फोर्स भी मौजूद है। पार्थिव शरीर को जैसे ही घर के बाहर लाया गया, तो परिजन शरीर से लिपटकर फफक-फफक कर रोने लगे। यहां मौजूद हर किसी की आंखें नम थीं, हर कोई . करण की शहादत की ही बात कर रहा था।
तेरी कुर्बानी याद करेगा हिंदुस्तान’ के लगे नारे
शाहिद लायंस नायक करण यादव की अंतिम यात्रा में हजारों लोग ‘तेरी कुर्बानी याद करेगा हिंदुस्तान’ के नारे लगाते रहे। साथ ही, भारत माता की जय, वंदे मातरम, शहीद करण अमर रहे...के उद्घोष भी गूंजते रहे। शहीद के पार्थिव शरीर पर आंसू भरी आंखों के साथ फूल बरसाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें