गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व रविवार को शहीद सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट बीएस वर्मा की शहादत की याद में विधायक सतीश महाना ने पैतृक गांव खाड़ेपुर में समाधि स्थल का शिलान्यास किया।
शहीद के बेटे रवि वर्मा ने शहीद स्थल की नींव रखी। वहां मौजूद शहीद के पिता कुबेर वर्मा, मां कमला वर्मा, भाई अरुण सहित इलाके के सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गई।
एक दिसंबर 2014 को शहीद बृजेंद्र स्वरूप वर्मा छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। शहीद होने के तीन बाद पार्थिव शरीर पैतृक आवास खाड़ेपुर गांव पहुंचा तो नेताओं सहित सैकड़ो लोग अंतिम दर्शन को पहुंचे थे।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई और विधायक सतीश महाना ने परिजनों से शहीद स्थल बनवाने का वादा किया था।
रविवार को क्षेत्रीय विधायक सतीश महाना ने 12.90 लाख की विधायक निधि से समाधि स्थल का शिलान्यस किया गया। उन्होंने समाधि स्थल के सुंदरीकरण के लिए दूसरे चरण में और फंड लाने का आश्वासन दिया है।
विधायक सतीश महाना ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर समाधि स्थल का शिलान्यास करके उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है।