फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की विदाई, हर आंख भर आई

Wed, 08 Apr 2015 03:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हर आंखें नम। हर सीना फख्र से चौड़ा। मंगलवार को खाडे़पुर के हर मुहल्ले और हर गली से आवाज गूंजती रही शहीद अनमोल प्रताप सिंह अमर रहे... जब तक सूरज चांद रहे, अनमोल तेरा नाम रहे... भारत माता की जय... । सुबह शहीद अनमोल का शव घर आते ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन


दोपहर साढे़ बारह बजे ग्राम समाज की जमीन पर राजकीय सम्मान के साथ छोटे भाई अतुल प्रताप ने सेल्यूट कर शहीद को मुखाग्नि दी।  नौबस्ता खाडे़पुर योगेंद्र विहार के अनमोल प्रताप सिंह(28) अार्मी की 11 मैकनाइज बटालियन में नायब सूबेदार थे। बीते शुक्रवार को चीन बार्डर से कैंप लौट रहे थे।

इसी दौरान हिमस्खलन होने से उनकी गाड़ी खाई में जा गिरी। मंगलवार को सेना के जवान शहीद अनमोल का शव लेकर उनके घर पहुंचे। शव को देख बेटे की शहादत पर फख्र करने वाले पिता शिवप्रसाद भी आंसू नहीं रोक पाए। मां जयश्री और पत्नी अंजना भी शव से चिपट कर बिलखने लगीं। 
विज्ञापन


शहीद के घर से लगभग सात सौ मीटर दूर स्थित अर्रा गांव की ग्राम समाज की जमीन पर अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जाया गया। शहीद स्थल पर थ्री आसाम रेजीमेंट के कैप्टन विनोद के, मेजर केएसएच बिकेन सिंह ने 28 जवानों के साथ बैंड बाजे की धुन पर गार्ड ऑफ ऑन दिया, फिर पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

प्रशासन की ओर से एडीएम (भू) ओके सिंह और एसीएम प्रथम योगेंद्र कुमार श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष अभिजीत सिंह सांगा, सियाराम पाल, विकास अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें