छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के प्राइवेट और रेग्युलर एग्जाम 2014-15 के छूटे स्टूडेंट्स के एग्जाम 21 मई से शुरू होंगे। इसका शेड्यूल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मंगलवार को फाइनल कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर यादव ने बताया कि 10 अप्रैल तक शेड्यूल वेबसाइट www.kanpuruniversity.org पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
प्राइवेट एग्जाम में 1.08 लाख स्टूडेंट शामिल होंगे। इसके लिए राजकीय और अनुदानित कॉलेजों को सेंटर बनाने का फैसला किया गया है। सितंबर 2014 के बाद एडमिशन लेने वाले रेग्युलर स्टूडेंट्स के एग्जाम संबंधित केंद्र पर कराए जाएंगे। परीक्षा केंद्र और नोडल सेंटरों का आधिकारिक ब्यौरा जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
इनवायरमेंटल परीक्षा 14 जून को
इनवायरमेंटल स्टडी के बीए फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड ईयर की परीक्षा 14 जून को सुबह 7-10 बजे की पाली में कराई जाएगी। बीकॉम फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड ईयर इनवायरमेंटल स्टडी की परीक्षा 14 जून को ही सुबह 7-10 बजे की पाली में होगी। बीएससी फर्स्ट ईयर की परीक्षा 14 जून को ही अपराह्न 3-6 बजे की पाली में कराई जाएगी।