फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Mon, 08 Sep 2025 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के बहलवापुर काशीपुर में शनिवार शाम को विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगा कर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है।
विज्ञापन

बहलवापुर काशीपुर निवासी शिव सिंह के बेटे योगेश कुमार की शादी नवंबर 2024 में कानपुर नगर के घाटमपुर थाना के साड़ पालपुर निवासी उषा 24 के साथ हुई थी। शिव सिंह ने बताया कि बेटा योगेश अपनी बहन मोनिका को अलीगढ़ पीईटी की परीक्षा दिलाने गया था। छोटा बेटा शैलेंद्र काम से गहलौं गया था। जबकि वह शिवली में थे, घर पर पत्नी जयरानी व बहू उषा मौजूद थी। शाम को मवेशियों को चारा देने के बाद पत्नी जब बहू को बुलाने पहुंची तो उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला।
जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचा और दरवाजे का कुंडा तोड़ा तो बहू का शव फंदे पर मिला। इधर घटना की जानकारी होने पर मृतका के पिता जसवंत यादव, भाई आशीष व परिजन मौके पर आ गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर संजय वर्मा ने परिजन को शांत करवाया। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। थानाध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें