फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जिले से पहली महिला लेफि्टनेंट बनीं बहादुरपुर की मुक्ता यादव

Mon, 08 Sep 2025 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
दादा छेदी लाल यादव के साथ मौजूद लेफ्टिनेंट मुक्ता यादव। स्रोत परिजन
विज्ञापन
कानपुर देहात। संदलपुर ब्लॉक के बहादुरपुर निवासी मुक्ता यादव सेना में लेफ्टिनेंट बनीं हैं। उन्होंने जिले की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनकर सफलता की इबारत लिखी है।
विज्ञापन

मुक्ता की इस उपलब्धि पर बहादुरपुर में जश्न का माहौल है। लोग मुक्ता के घर जाकर उनके दादा छेदी लाल यादव और दादी श्रीदेवी को शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। मुक्ता के पिता जगरूप सिंह ने बताया कि ऑफ़िसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में रजत पदक हासिल करने वाली पहली महिला कैडेट उनकी बेटी बनी हैं। बताया कि मुक्ता ने ग्वालियर में रह के अपने स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद सीडीएस के माध्यम से पहले प्रयास में उनका चयन हुआ था। मुक्ता के छोटे दादा साहब सिंह यादव और सरनाम सिंह यादव ने भी ख़ुशी ज़ाहिर की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें