फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने पुल से यमुना नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

विज्ञापन
नदी के किनारे परेशान खड़े परिजन। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। पति के साथ बाइक से आ रही नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर आसपास तलाश कराई। पानी के तेज बहाव व अंधेरे के चलते महिला का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी राममूरत उर्फ प्रदीप शनिवार शाम सात बजे अपनी पत्नी अनामिका (19) के साथ बाइक से पत्नी के मामा रामपाल सिंह निवासी अनवा थाना राजपुर के घर से लौट रहे थे। जब उनकी बाइक कालपी स्थित यमुना पुल पर पहुंची तो अनामिका ने कहा कि उसका बैग गिर गया है। इस पर पति प्रदीप बाइक रोककर बैग उठाने गया तभी अनामिका ने पुल से नदी में छलांग लगा दी।
यह देख पुल से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलवाया और नदी में महिला की तलाश कराई। लेकिन नदी में पानी का बहाव तेज होने व अंधेरा हो जाने की वजह से उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पति ने बताया कि उसकी शादी 9 जून को हुई थी। नवविवाहिता का मायका शाहजहांपुर है। वहीं कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जांच की जा रही है कि पति पत्नी का कुछ विवाद तो नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें