फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ की रात विवाहिता की मौत, ससुरालीजन भागे, मायके पक्ष ने हत्या करने का लगाया आरोप, हंगामा

विज्ञापन
प्रेमलता की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
ठठिया(कन्नौज)। करवाचौथ की रात महिला की मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

धीरपुर गांव निवासी प्रेमलता(25) पत्नी सुनील का शव सोमवार सुबह बेड पर पड़ा मिला। ससुरालीजन विवाहिता के परिजनों को सूचना देकर फरार हो गए। इससे विवाहिता के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रेमलता के पिता तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के जटियापुर गांव निवासी पंचम लाल ने बताया कि पुत्री की शादी फरवरी 2017 में ठठिया के धीरपुर गांव निवासी सुनील से की थी। कोई संतान नहीं है। ससुरालीजन छोड़ने की बात कहकर बाइक, सोने की चेन और रुपयों की मांग करते थे। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट किया करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने हत्या कर दी। शव कमरे में छोड़कर भाग गए।
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूने लिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें