फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: ई-रिक्शा चालक प्रेमी के साथ शादीशुदा युवती फरार, मायके और ससुराल को लाखों की चपत, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 13 Oct 2023 08:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda Crime: कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह का कहना है कि युवती के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी अंकित के खिलाफ शादी के लिए झांसा देकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक प्रेमी के साथ एक शादीशुदा युवती मायके से चली गई। वह अपने साथ ढाई लाख नगदी और जेवरात भी ले गई। पिता ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा दिए जाने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की शादी 26 मई 2022 बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आगे की पढ़ाई करा रहा था। इसी साल चार अक्तूबर को विद्यालय पढ़ने गई थी।
वहां पहले से ई रिक्शा लेकर खड़े एक गांव निवासी अंकित उसे लेकर चला गया। छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची तो तलाश की गई। ससुराल पक्ष को घटना के बारे में जानकारी दी गई। बताया की वह ससुराल से दो लाख नगदी व जेवर और मायके से 50 हजार नगदी व जेवरात भी ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें