फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो साल से प्रेम-प्रसंग के बाद शादी से मुकरा युवक, लड़की पहुंची थाने, फिर पुलिस की मौजूदगी में हुआ विवाह

Tue, 17 Aug 2021 08:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

प्रेमिका ने लड़के पक्ष पर शादी का झांसा देकर जबरन संबंध बनाने व शादी से मुकरने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद लड़के पक्ष ने शादी की सहमति जताई।
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में हुआ विवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना परिसर में सोमवार को एक प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे का हाथ थाम कर जीवन भर साथ देने का संकल्प लिया। शादी में पुलिस व क्षेत्रीय लोग साक्षी बने। मंगलपुर के एक गांव में एक युवक व युवती के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन


दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। युवती की ओर से शादी की बात करने पर लड़का पक्ष टाल रहा था। मामले में प्रेमिका ने लड़के पक्ष पर शादी का झांसा देकर जबरन संबंध बनाने व शादी से मुकरने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद लड़के पक्ष ने शादी की सहमति जताई।

सोमवार को थाना परिसर में बने शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने एक दूसरे को वर माला पहना कर हाथ थामा। वहीं युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भर पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इस दौरान एसएसआई राजेश कुमार, एसआई संजीव कुमार, एसआई नेहा देवी, वीरेंद्र सिंह यादव सहित दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें