फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ मलता रह गया दूल्हा: एक लाख खर्च कर की शादी, दुल्हन को ले गई बंगाल पुलिस

Tue, 12 Apr 2022 02:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

नाबालिग दुल्हन से शादी करना एक युवक को भारी पड़ गया। पूछताछ के बाद पुलिस नाबालिग दुल्हन को अपने साथ लेकर बंगाल चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हरदोई जिले में हरियावां थाना क्षेत्र के उतरा गांव में एक लाख रुपये खर्च करके दिल्ली से शादी करके लाई नाबालिग दुल्हन को सोमवार को बंगाल पुलिस अपने साथ ले गई। शादी के नाम पर ठगी का शिकार होकर युवक हाथ मलता रह गया।

विज्ञापन


42 वर्ष का होने की वजह से किसान कल्लू की शादी नहीं हो रही थी। कुछ दिनों पूर्व गांव के एक युवक ने उसकी शादी कराने की बात कही। कल्लू के मुताबिक युवक ने उसे शादी कराने वाले दिल्ली के एक एजेंट से फोन पर बात कराई।

एजेंट ने उससे एक लाख रुपये खर्च करने पर शादी करने का आश्वासन दिया। वह एजेंट के झांसे में आकर दिल्ली पहुंच गया। वहां पर एजेंट ने उससे एक लाख रुपये लेकर बंगाल की एक किशोरी से उसकी शादी करा दी। एक माह पूर्व वह शादी करके दुल्हन को लेकर घर आ गया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार को स्थानीय पुलिस के साथ बंगाल पुलिस उसके घर पहुंची और नाबालिग के अगवा करने की जानकारी दी। बताया कि किशोरी के परिजनों ने बंगाल में अपहरण का मुकदमा लिखाया है। एजेंट के जरिये किशोरी की शादी करके यहां लाने की सूचना उन्हें मिली थी।

पूछताछ के बाद पुलिस नाबालिग दुल्हन को अपने साथ लेकर बंगाल चली गई। एसओ अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि किशोरी के अपहरण की शिकायत पर बंगाल पुलिस आई थी। किशोरी को बरामद कर पुलिस उसे साथ ले गई है। किशोरी के बयान पर पुलिस ने कल्लू पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें