फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अभी अपडेट नहीं हुईं मार्कशीट, प्रवेश बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। बैक पेपर परीक्षा देने वाले छात्र- छात्राओं की मार्कशीट अपडेट करके विवि से अभी तक नहीं भेजे गईं हैं। ऐसे में छात्र- छात्राओं को अगली कक्षा में प्रवेश लेने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

कई छात्र छात्राओं का तो यह भी कहना है कि पिछले वर्ष की भी बैक पेपर परीक्षा की मार्कशीट अपडेट करके नहीं भेजी हैं। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय प्रशासन की लेट लतीफी का खामियाजा उससे संबद्ध महाविद्यालय में पढ़ने वाले कई छात्र छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।
कई छात्र छात्राएं ऐसे हैं जो बैक पेपर लगाकर अगली कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा भी दे चुके हैं लेकिन अभी तक बैक पेपर के अंक संशोधन कर नए अंकपत्र विवि से नहीं भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इसके चलते उनके सामने प्रवेश मिलने में दिक्कतें आ रही हैं। छात्र छात्राओं का कहना है कि उन्होंने बैक पेपर भी पास कर लिए हैं और विश्वविद्यालय की साइट पर उनका परिणाम आ गया है और वह उसमें पास हैं लेकिन इसके बाद भी अभी तक अंकपत्र उन्हें विवि ने उपलब्ध नहीं कराए हैं।
बीएससी की छात्रा हर्षिता ने बताया कि उसका वर्ष 2023- 24 में बैक लगा था। बैक पेपर परीक्षा जनवरी 25 में हो चुकी हैं। परीक्षा का परिणाम नेट पर देखा तो वह पास हैं लेकिन कई बार कॉलेज और विश्वविद्यालय संपर्क करने के बाद भी संशोधित अंक पत्र नहीं दिया गया है। जिसके कारण उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।
छात्र अर्जित ने भी इसी प्रकार बैक पेपर परीक्षा दी। बैक पेपर परीक्षा में पास हैं। संशोधित अंक पत्र के लिए विश्वविद्यालय तक कई चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
मामले पर जनता कॉलेज बकेवर के प्राचार्य प्रो राजेश किशोर त्रिपाठी ने बताया कि बैक पेपर वाले छात्रों की मार्कशीट विश्वविद्यालय प्रशासन सीधे डाक से छात्र छात्राओं के घर ही भेजता है। कॉलेज स्तर से कोई काम नहीं होता है फिर भी कॉलेज से ऐसे छात्र-छात्राओं की समस्याओं के लिए वह विवि को पत्र लिखेंगे। किसी भी छात्र को परेशानी न होनी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें