फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झोपड़ी में आग, गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। दुर्गापुरा गांव में मंगलवार रात खेत में बनी झोपड़ी में आग लग गई। हादसे में गृहस्थी का सामान, कपड़े, बिस्तर और कीटनाशक दवाएं आदि सामान जल गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लुधपुरा मोहल्ला निवासी किसान देवेंद्र सिंह के खेत दुर्गापुरा गांव में हैं। मंगलवार रात ग्रामीणाें ने देवेंद्र को सूचना दी कि उसके खेत में बनी झोपड़ी में आग लग गई है। देवेंद्र जब पहुंचे तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया था। किसान का कहना है कि इस घटना में करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें