फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नमक-नोट’ के चक्कर में मार्केट बंद, ग्राहक-दुकानदार परेशान

Sat, 12 Nov 2016 02:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दुकानें के शटर गिरे होने की वजह से ग्राहक परेशान
विज्ञापन
नमक और नोट के चक्कर में जनता के साथ दुकानदार भी हैरान-परेशान हैंं। नये नोट न होने की वजह से बड़े व्यापारी छोटे व्यापारियों को सामान नहीं दे रहे हैं वहीं ग्राहक भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं। शनिवार सुबह कानपुर परेड की यतीमखाना चौराहा और मसाला वाली गली बाजार बंद रही। इसकी वजह से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ व्यापारी नमक की वजह से अपनी दुकानें बंद किए हुए हैं। मसाला मार्केट कानपुर में दुकानों के शटर बंद रहे। व्यापारी देवानंद साहू ने कहा कि नमक की मारामारी हो रही है। अगर किसी को नहीं नमक दिया गया तो ग्राहक गालीगलौज तक करने पर उतारू हो जाते हैं। मार्केट एसोसिएशन ने रविवार तक मार्केट बंद रखने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

यतीमखाना चौराहे पर राजू ने कहा कि दुकान में माल नहीं है इसी मजबूरी की वजह से दुकान बंद है। बड़े नोटों की वजह से बड़े व्यापारी माल नहीं दे रहे हैं। उन्हें सौ-दो सौ चाहिये जिसकी मार्केट में भारी कमी है। आटा, दावल, चावल, चीनी कुछ भी नहीं है इस समय मेरी दुकान में, जब नए नोट मिलेंगे तभी सामान आ पायेगा।   
विज्ञापन

उधर नये नोट के लिए कानपुर की तमाम बैंक शाखाओं में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। केवल यही नहीं एटीएम बूथ के बाहर भी लोगों ने लाइन लगाकर नोट निकाले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें