फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के दो ज्वैलरी कारोबारियों ने जमा कराए 100 करोड़

Sat, 12 Nov 2016 02:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दो दिन में 250 करोड़ की करेंसी जमा हुई है इस ब्रांच में
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक, कानपुर की फूलबाग शाखा में दो दिन में करीब 250 करोड़ रुपया जमा कराया है।  खास बात ये है कि इन 250 करोड़ रुपये में 100 करोड़ रुपये बिरहाना रोड के दो ज्वैलर्स के हैं। इनमें से एक ने अपने एकाउंट में 60 करोड़ रुपये और दूसरे ने 40 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। गुरुवार को इस बैंक में 156 करोड़ रुपया जमा हुआ था। शुक्रवार को 100 करोड़ रुपया और जमा हुआ। रात में नोटों की गिनती जारी थी। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। 
विज्ञापन

दोनों ज्वैलर्स का देश और प्रदेश में ही नाम नहीं है बल्कि इनका विदेशों में भी कारोबार है। दोनों ज्वैलर्स के यहां दो दिन पहले आयकर की खुफिया टीमों ने 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने की बिक्री चोरी छिपे होते देखी थी। माना जा रहा है कि इसी के बाद दोनों ने 100 करोड़ की नकदी जमा कराई। जमा कराए गए अधिकतर नोट हजार और 500 के हैं। इसी तरह करीब 10 अन्य कारोबारियों ने भी पांच से 10 करोड़ रुपये की नकदी इस शाखा में जमा कराई है। अब नियमानुसार इनसे आय का स्रोत पूछा जाएगा। बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक की इस ब्रांच में शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों, ज्वैलर्स व किराना कारोबारियों के खाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें