फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंतराग्नि' में 'शहदाबा' लेकर आ रहे है मुनव्वर राना

Tue, 18 Oct 2016 09:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मशहूर शायर मुनव्वर राणा (बाएं) व जस्टिस मार्कंडेय काटजू
विज्ञापन
20 अक्तूबर से होने वाले आईआईटी के कल्चरल फेस्ट ‘अंतराग्नि 2016’ की चमक बढ़ाने मशहूर शायर मुनव्वर राना और जस्टिस मार्कंडेय काटजू समेत गायक अदनाम सामी जैसी मशहूर हस्तियां आ रही हैं। बता दें इस शानदार फेस्ट का मीडिया पार्टनर ‘अमर उजाला’ है। 
विज्ञापन


अंतराग्नि का उद्घाटन निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना करेंगे। इसके बाद डांस, ड्रामा, गायन, वादन का रंग जमेगा। यह सिलसिला 23 अक्तूबर तक चलता रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस मार्कंडेय काटजू का एक गरमा-गरम टॉक शो भी होगा। स्टूडेंट उनसे सीधे सवाल-जवाब कर सकेंगे।
विज्ञापन


अलग-अलग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को लाखों रुपये का कैश प्राइज भी दिया जाएगा। अलग-अलग राज्यों के करीब 2000 स्टूडेंट फेस्ट में हिस्सा लेंगे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें