फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार: तीन महीने तक कई ट्रेनें ‘लॉक’, कन्फर्म टिकट भी ‘डाउन’, पढ़िए पूरी जानकारी

Sat, 12 Nov 2022 10:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रेलवे के कोहरे को देखते हुए दो दिसंबर से एक मार्च तक छह ट्रेनें निरस्त करने के निर्णय से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। साथ ही आठ ट्रेनों के फेरे भी घटाए गए हैं। वहीं,  जिन यात्रियों के टिकट बुक थे, उन्हें अब निरस्त कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
कोहरे के कारण ट्रेनें निरस्त - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोहरे की वजह से कानपुर सेंट्रल से होकर चलने वाली छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को दो दिसंबर से एक मार्च तक बंद करने का निर्णय रेलवे ने लिया है। साथ ही इन तीन महीनों में आठ जोड़ी ट्रेनों के फेरों में कमी करने से यात्रियों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं।  

विज्ञापन

रेलवे के इस निर्णय से अग्रिम तिथियों में जिन यात्रियों ने अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक कराए थे, उनके टिकट निरस्त हो गए हैं। ऑनलाइन टिकटों का रिफंड तो वापस उनके खाते में आ जाएगा, लेकिन विंडो टिकट स्टेशनों के आरक्षण केंद्रों में जाकर रिफंड लेना पड़ेगा।
साथ ही ट्रेनों के निरस्त होने से उस रूट की दूसरी ट्रेनों में लोड बढ़ गया है। जिनके टिकट निरस्त हुए हैं, उनको दूसरी ट्रेनों में अब सीटें नहीं मिल पा रही हैं। निरस्त ट्रेनों के गंतव्य स्टेशनों और उसी समय के आसपास चलने वाली अन्य ट्रेनों में मांग ज्यादा है। इसलिए वेटिंग दोगुना अधिक हो गई है।

विज्ञापन

झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस से कोलकाता जाने वाले जनरलगंज के महेश जैन ने बताया कि उन्होंने एक फरवरी को भांजे की शादी में जाने के लिए परिवार के साथ टिकट बुक कराया था। शादी की वजह से परिवार के 18 लोग जा रहे थे। अब ट्रेन निरस्त कर दी गई है और इतनी बड़ी संख्या में दूसरी ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही है।

रिवर्स शताब्दी का विकल्प बनेगी तेजस एक्सप्रेस
कानपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस के फेरों में कमी करने से निरस्त हुईं तारीखों में अब तेजस एक्सप्रेस विकल्प बन गई है। जिन तारीखों में शताब्दी को निरस्त किया गया है, उन तारीखों में तेजस एक्सप्रेस की सीटें शुक्रवार को 80 प्रतिशत तक भर गई हैं।
विज्ञापन

12033/12034 कानपुर-नई दिल्ली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस दिसंबर में 01, 03, 06, 08, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31, जनवरी में 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31 और फरवरी में 02, 04, 07, 09, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 तारीख को नहीं चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें