श्री गुरु सिंह सभा के चेयरमैन व पूर्व एमएलसी सरदार कुलदीप सिंह व प्रधान सिमरनजीत सिंह।
- फोटो : Sabha
कानपुर। श्री गुरु सिंह सभा की एक बैठक शुक्रवार को अशोकनगर स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता सभा के चेयरमैन पूर्व एमएलसी सरकार कुलदीप सिंह ने की। इसमें श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं वर्षगांठ पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की घोषणा की गई।
इस दौरान पदाधिकारियों ने सिख समाज के बिखराव पर चिंता व्यक्त की। निर्णय लिया गया कि सिख समाज को संगठित करने के लिए कानपुर व प्रदेश की सिख जत्थेबंदियों और गुरुद्वारों से व्यक्तिगत व सामूहिक बैठकें की जाएंगी। सिख समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए जत्थेबंदियों का सहयोग लिया जाएगा।
चेयरमैन सरदार कुलदीप सिंह, प्रधान सिमरनजीत सिंह, महासचिव प्रिंस वासु, कोषाध्यक्ष तजेंद्रपाल सिंह व गुरविंदर सिंह बिट्टू ने बताया कि देश-विदेश के विद्वानों के गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत पर की गई रिसर्च पर अभिभाषण, स्कूली छात्रों के लिए गुरु आदेशों पर निबंध प्रतियोगिता के अलावा तीन दिवसीय परंपरागत आयोजन होगा जिसमें करीब पांच लाख श्रद्धालु शिरकत करेंगे। बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए।