अखिलेश पर 10 हजार रुपये का था इनाम
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रावतपुर के आर्दशनगर निवासी अखिलेश ठाकुर शहर के टॉपटेन अपराधियों में शामिल है। मूलरूप से वाराणसी के बड़ागांव इशीपुर के रहने वाले अखिलेश पर एक समय 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। 17 दिसंबर 2023 को रावतपुर पुलिस ने उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद वह बीजेपी नेताओं में अपनी पैठ बना कर कार्यक्रमों में शामिल होने लगा है।
जिलाध्यक्ष बोले- हमने कार्ड देकर नहीं बुलाया
मामले में जिलाध्यक्ष भाजपा उत्तर इकाई दीपू पांडेय ने कहा कि कार्ड बांटकर या किसी को आमंत्रण देकर नहीं बुलाया गया था। बड़ी संख्या में लोग खुद पहुंचे थे। भीड़ व सभाओं में बहुत से लोग मिलते हैं। ऐसे में उसमें कौन अपराधी है यह जान पाना मुश्किल है।
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो-वीडियो संज्ञान में आए हैं। उनकी जांच की जा रही है। अपराधियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि वह कैसे वहां पहुंचे। -अभिषेक पांडेय, एसीपी कल्याणपुर