फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर हमले का मामला: भाजपा नेता पर भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले, राजनीतिक पहुंच के चलते नहीं हुआ गिरफ्तार

Thu, 03 Jun 2021 03:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नारायण सिंह भदौरिया के खिलाफ भी आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। सीजेएस कोर्ट ने बीजेपी नेता के घर की कुर्की के आदेश दिए थे, लेकिन राजनीतिक पहुंच के चलते बीजेपी नेता की ना तो गिरफ्तारी हुई और ना ही घर की कुर्की की गई थी। 
विज्ञापन
नारायण सिंह भदौरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार भाजपा के दक्षिण जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया के खिलाफ भी आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें वर्ष 2006 में किदवईनगर में गाली गलौज, मारपीट, धमकी व वर्ष 2012 में बाबूपुरवा थाने में मारपीट, धमकी की रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन


वहीं वर्ष 2013 में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, धमकी समेत अन्य मामले दर्ज हुए थे। इसके अलावा वर्ष 2017 में लखनऊ के गाजीपुर थाने में जान से मारने के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिसमें नारायण सिंह भदौरिया वांछित चल रहा था। मामले में लखनऊ की सीजेएस कोर्ट ने बीजेपी नेता के घर की कुर्की के आदेश दिए थे, लेकिन राजनीतिक पहुंच के चलते बीजेपी नेता की ना तो गिरफ्तारी हुई और ना ही घर की कुर्की की गई थी। 

नौबस्ता में हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह बर्रा में हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहा था। सटीक सूचना पर बर्रा और नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस मामले में वीडियो के आधार पर चिह्नित करके कुछ नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। - रविना त्यागी, डीसीपी साउथ

वीडियो के आधार पर हिस्ट्रशीटर को छुड़ाने वाले लोग चिह्नित किए जाएंगे। दरोगा की ओर से हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल लोगों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। - विकास कुमार पांडेय, एसीपी गोविंदनगर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें