फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष हत्याकांड: मीनाक्षी बोलीं- सबूतों से छेड़छाड़ कर रही यूपी पुलिस, अब दिल्ली से केस का ट्रायल कराने की मांग

Tue, 19 Oct 2021 10:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एसआईटी दो दिन के भीतर मनीष गुप्ता हत्याकांड के मुख्य गवाहों (मनीष के दोस्तों) को लेकर गोरखपुर जाएगी। जहां पुलिस उनकी मौजूदगी में घटना का नाट्य रूपांतरण करने के साथ ही अन्य गवाहों के भी बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
मनीष गुप्ता हत्याकांड: मृतक की पत्नी मीनाक्षी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर पुलिस सबूतों से छेड़छाड़ कर रही है जिसके चलते मुझे यूपी पुलिस पर अब यकीन नहीं है। आधे अधूरे सबूतों से आरोपियों को जमानत मिल जाएगी। ऐसे में मैं केस का ट्रायल दिल्ली में कराना चाहती हूं। इसके लिए जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में रिट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन


यह बात पुलिस की पिटाई से मरने वाले मनीष की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने कही। मीनाक्षी का कहना है कि एसआईटी जांच सही कर रही है। उससे कोई शिकायत नहीं है, लेकिन गोरखपुर पुलिस सबूतों को मिटाने का काम कर रही है। मीनाक्षी के अनुसार सीबीआई जांच के लिए अलग से प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।

मुख्य गवाहों के साथ गोरखपुर जाएगी एसआईटी 
एसआईटी दो दिन के भीतर मनीष गुप्ता हत्याकांड के मुख्य गवाहों (मनीष के दोस्तों) को लेकर गोरखपुर जाएगी। जहां पुलिस उनकी मौजूदगी में घटना का नाट्य रूपांतरण करने के साथ ही अन्य गवाहों के भी बयान दर्ज करेगी। साथ ही मनीष के दोनों दोस्तों, होटल कर्मचारी समेत अन्य गवाहों के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे। इस दौरान मनीष के दोस्तों और होटल कर्मियों का आमना-सामना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें