मनीष गुप्ता हत्याकांड: मृतक की पत्नी मीनाक्षी
- फोटो : अमर उजाला
मनीष गुप्ता हत्याकांड के मामले में उनकी पत्नी मीनाक्षी ने ट्विटर पर पोस्ट कर जांच पर कई सवाल उठाए हैं। मनीष की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुबूतों से खिलवाड़ किया जा रहा है। आखिर सीबीआई जांच कब होगी।
मीनाक्षी ने जिस तरह से एसआईटी की जांच पर सवाल उठाए हैं वह बेहद गंभीर हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार पुलिस अफसर इसको किस तरह से लेते हैं। मीनाक्षी ने ट्विटर पर मनीष की फोटो शेयर करते हुए उसके कान का हिस्सा मार्क किया है।
साथ में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पेज पोस्ट कर लिखा कि फोटो में चोट के निशान हैं। तो फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्यों नहीं हैं। जांच संदेहास्पद है। आखिर सीबीआई जांच कब होगी। मीनाक्षी का कहना है कि गोरखपुर पुलिस पर किसी तरह का भरोसा नहीं था। इसलिए उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की थी।