कानपुर। दशहरी आम ने बाजार में दस्तक दे दी है। आम के भाव पिछले साल की तुलना में काफी कम हैं। इस बार 30 से 35 रुपये किलो फुटकर में आम बिक रहा है, जबकि पिछले साल यह 40 से 50 रुपये किलो बिका था। फल कारोबारियों की मानें तो आवक बढ़ेगी तो दाम और कम होंगे। उनका कहना है कि कोरोना की वजह से आम की खपत कम रहेगी। स्टाक बढ़ेगा तो दाम गिरेंगे।
यूपी फ्रूट मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश तोमर ने बताया कि इस बार पिछले साल की तुलना में औसत फसल हुई है। हालांकि बाजार में बहुत अधिक खरीदार नहीं है। इस कारण आम सस्ता है। बड़े साइज का दशहरी थोक में 15 से 20 रुपये किलो में है। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि आम की पैदावार ठीक है। उन्नाव के दशहरी आम की मांग दिल्ली और मुंबई में जबरदस्त है। कोरोना के असर के कारण पहले की अपेक्षा खपत कम रहेगी। इस कारण यहां माल बढ़ेगा तो दाम कम ही रहेंगे। इससे कारोबारियों को नुकसान हुआ है, क्योंकि वे लोग पहले ही पूरे बाग के दाम तय कर लेते हैं।